खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रामलला के भक्तो की भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने बदला समय: अब श्रद्धालु इस समय कर सकेंगे प्रभु के दर्शन, प्रवेश द्वार की संख्या भी बढ़ाई

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार रामलला की मंगला आरती साढ़े चार बजे और श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह सात बजे से शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे और नौ बजे रात्रि भोग कराया जायेगा…

अयोध्या (ए)। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक भगवान के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंदिर के बाहर अभी भी भक्तों की भारी संख्या मौजूद है। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए भगवान राम के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन मिल सकें।

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार रामलला की मंगला आरती साढ़े चार बजे और श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह सात बजे से शुरू कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे और नौ बजे रात्रि भोग कराया जायेगा। भगवान की शयन आरती रात दस बजे होगी। ट्रस्ट लगातार परिवर्तन कर लोगों के लिए भगवान का दर्शन सुलभ बना रहा है। इसके पहले मंदिर में प्रवेश द्वार की संख्या दो से बढ़ाकर छः कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button