छत्तीसगढ़फीचर्ड

धान खरीदी के पहले दिन प्रदेश में 55 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, राज्य के 14567 किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ…धान खरीदी के पहले दिन प्रदेश में 55 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी…राज्य के 14567 किसानों ने बेचा धान…

 

 

रायपुर। प्रदेश में आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश में आज धान खरीदी के पहले दिन 14562 किसानों के द्वारा लगभग 55 हजार टन धान का विक्रय किया गया है। आज धान खरीदी के लिए कुल 24 हजार 748 टोकन जारी किए गए थे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button