दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने वेब सीरीज तांडव के कलाकारो का पुतला दहन कर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

भिलाई। गुरुवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा तांडव वेब सीरीज में मुख्य कलाकार सैफअली खान निर्माता-निर्देशक अब्बास अली और सुनील ग्रोवर का पुतला खुर्सीपार चौक पर पुतला दहन कर दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 15 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के रिलीज होने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया है क्योंकि बहुसंख्यक समाज जो कि हिंदू है जिसकी संख्या 85 करोड़ है जिसके हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है और जाति भेदभाव से भरी टिप्पणी की गई है। मुख्य रूप से जो इसके प्रमुख कलाकार सैफअली खान है और इसके निर्माता निर्देशक अब्बास अली एवं सुनील ग्रोवर इनके खिलाफ एफआईआर करने की मांग बोलबम समिति करती है और यह जो कारनामा है जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग को दिखाया गया है, इसलिए इनके ऊपर पूर्णतः बैन किया जाना चाहिए और ओटीपी से पूरी तरह हटाना चाहिए। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति तांडव वेब सीरीज के 1 से 9 एपिसोड को पूर्णतः बंद करने की मांग की है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म से इसे बैन किया जाना चाहिए। राज्यपाल महोदया से बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति निवेदन करती है कि इसे संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ में इसे पूर्णतः बैन किया जाए ताकि जो हिंदुओं की भावनाओं तो ठेस पहुंचाता है उसका निराकरण हो सके।
पुतला दहन के दौरान समिति के अध्यक्ष दया सिंह, बृजेश मिश्रा, दिलीप शर्मा, अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, प्रकाश सिंह, यशवंत यादव, राकेश साहू, तुशांत वर्मा, विनोद गुप्ता, अजय साहनी, दलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में बोल बम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button