देश-दुनियाफीचर्ड

भारत ने भेजी वैक्सीन तो ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने ट्वीट की संजीवनी ले जाते हनुमान जी की तस्वीर

नईदिल्ली (ए)। कोरोना महामारी से जूझ रहे कई देशों के लिए भारत सहारा बनकर उभरा है। भारत ने अपने यहां टीकाकरण अभियान को प्रभावित न होने देते हुए पड़ोसी देशों को कोविड वैक्सीन की खेप भेजी है। इसी क्रम में भारत ने शुक्रवार को ब्राजील को कोरोना वैक्सीन भेजी। यह वैक्सीन पाकर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो इतने खुश हुए कि उन्होंने ट्विटर पर अलग तरह से भारत का शुक्रिया अदा किया है। राष्ट्रपति बोलसानारो ने संजीवनी ले जाते हुनमान जी की एक फोटो ट्वीट कर भारत को शुक्रिया कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘वैश्विक बाधा को दूर करने के प्रयासों में शामिल एक महान भागीदार को पाकर ब्राजील सम्मानिक महसूस कर रहा है। भारत से ब्राजील वैक्सीन भेजने के लिए शुक्रिया।’ बोलसोनारो ने हिंदी में ‘धन्यवाद’ भी लिखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘कोरोना महामारी से एकसाथ निपटने में ब्राजील का भरोसेमंद सहयोगी बनने में सम्मान हमारा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हम सहयोग को मजबूत करते रहेंगे।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत, ब्राजील और मोरक्को को कोरोना की 20-20 लाख डोज कमर्शियल सप्लाई के तहत भेज रहा है। इससे पहले नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत भारत ने म्यांमार को वैक्सीन की 15 लाख डोज, सेशल्स को 50 हजार खुराक और मॉरिशस को एक लाख खुराक भेजी है।

Related Articles

Back to top button