खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा की बैटिंग से टूट गए व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड, हिटमैन की बल्लेबाज़ी ने रचा नया इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की बैटिंग के दौरान व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए. हिटमैन की बैटिंग ने नया रिकॉर्ड बना दिया…

 

नईदिल्ली (ए)। रोहित शर्मा को अपनी बल्लेबाज़ी से रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाना जाता है. हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान अक्सर चौके और छक्के लगाकर कोई न कोई रिकॉर्ड या तोड़ देते हैं, लेकिन इस बार रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड धराशाई कर दिए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मैच में रोहित शर्मा गज़ब की लय में दिखाई दिए थे, जिसके चलते उन्होंने व्यूवरशिप के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक लगाने से चूक गए थे, लेकिन उनकी बैटिंग के दौरान व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड कायम हो गया था. दरअसल जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे, तब हॉटस्टार पर 3.1 करोड़ लोग लाइव देख रहे थे. यह आंकड़ा अब तक इस विश्व कप में व्यूवरशिप के मामले में सबसे ज़्यादा है. इससे पहले जब पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत बैटिंग कर रहे थे, तब करीब 2.8 करोड़ लोग देख रहे थे।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार से बैटिंग से मानिए महफिल ही लूट ली थी. भारतीय कप्तान ने 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित अपने शतक से चूक गए थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ रोहित शर्मा के सामने बिल्कुल बेबस नज़र आ रहे थे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस विश्व कप के सेमीफाइनल में कदम रखा था. ऑस्ट्रेलिया के मैच में टीम इंडिया ने सुपर-8 की लगातार तीसरी जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने सुपर-8 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था. इससे पहले ग्रुप चरण में भारत ने सभी मैच जीते थे. सेमीफाइनल तक पहुंचने में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. अब भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 27 जून को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button