दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर का किया अवलोकन, कहा- पीएम मोदी के मंशानुरूप टीकाकरण मे सभी का रखे ध्यान

दुर्ग। कोविड -19 के खिलाफ जंग मे पूरे देश मे चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन करने आज राज्यसभा सरोज पाण्डेय पहुंची जहां उन्होंने टीकाकरण में सलंग्न डॉक्टरों व हेल्थ वर्करों से मुलाकात कर पूरे प्रक्रिया से अवगत हुए और अपनी बारी का इंतजार में प्रतीक्षारत व वैक्सीन के पहली डोज लिए 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो से मुलाकात कर उनके हालचाल जानते हुए इन्हे पानी व बिस्किट जैसे अल्पाहार की व्यवस्था कराए इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी जिला अस्पताल के सह सिविल सर्जन, डॉ अखिलेश यादव, टीकाकरण प्रभारी डॉ के डी तिवारी, डॉ आर के देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी सांसदों व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ से अपील किया था कि वे अपने अपने क्षेत्रों में चल रहे वैक्सीन सेंटरों मे जरूर जाए और वहा टीकाकरण मे शामिल बुजुर्गो का यथासंभव मदद कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिए थे जिसके तहत पीएम मोदी जी के मंशा के अनुरूप आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा आज जिला अस्पताल दुर्ग के कोविड 19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों से वैक्सीन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा इसे और बेहतर तरीके से करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी हेल्थ वर्करों व डॉक्टरों कि सराहना करते हुए वैक्सीन लगवाने आए वृद्ध जनों के लिए स्वल्पाहार और पानी कि बॉटल व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए टीका लगाने का कार्य चलने तक सभी को स्वल्पाहार तथा पानी की व्यवस्था कराने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button