खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होगें शामिल

18 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसमें वास्तु पूजन, वरुण पूजन आदि होगा। 19 को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा। 21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में प्राणप्रतिष्ठा होगी…

अयोध्या (ए)। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी। आज राम जन्म भूमि निर्माण समिति के सदस्य पीएम से मिले थे।रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में दिन में 11:30 से 12:30 बजे के बीच होगी। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। 18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएगा।

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई समिति महासचिव ने बताया कि इस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान की ओर से प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा। 17 जनवरी को मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामनगरी के पांचकोस की परिधि में भ्रमण करेगी।

18 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसमें वास्तु पूजन, वरुण पूजन आदि होगा। 19 को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा। 21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में प्राणप्रतिष्ठा होगी।

इसमे षोडशोपचार के बाद मूर्ति का अक्षत पूजन होगा इसके बाद नए मंदिर में विराजमान रामलला की पहली आरती उतारी जाएगी। ट्रस्ट की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि राममंदिर भक्तों के लिए गणतंत्र दिवस से खोल दिया जाएगा। इस दिन से देश-विदेश के रामभक्त अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button