दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दीपक मिश्रा बने श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई के प्रवक्ता, सभी प्रखण्डो को जोन वाईस चार भागो में बांटा गया

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रान्तीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुशंसा, युवा शाखा के जिला अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुमति से मुख्य शाखा के जिलाअध्यक्ष सेवक राम साहू ने दीपक मिश्रा को श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई के मुख्य शाखा के प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इसी कड़ी में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सभी प्रखण्डो को जोन वाईस चार भागो में बांटा गया है। जिसमें जोन-1 में पूर्व प्रखण्ड, पश्चिम प्रखण्ड, रिसाली प्रखण्ड, जोन-2 में खुर्सीपार प्रखण्ड, छावनी उपप्रखण्ड, जामुल प्रखण्ड, जोन-3 में वैशाली नगर प्रखण्ड, सुपेला प्रखण्ड, कैम्प प्रखण्ड और जोन-4 में भिलाई-3 चरोदा प्रखण्ड, कुम्हारी प्रखण्ड को शामिल किया गया है।

समिति द्वारा जोन 1 के प्रभारी जिला महामंत्री बसंत प्रधान, जोन 2 के जोगिंदर शर्मा, जोन 3 के मदन सेन और जोन 4 में भागचंद जैन को प्रभारी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें संजीव कुमार सिंह,

निशिकांत मिश्रा, मनोज यादव, प्रकाश लहरे, नवल किशोर, गोपाल गुप्ता, अशोक मिश्रा, पवन पाण्डेय, विनोद शंकर द्विवेदी, श्री गिरी, संजय नायक, दिनेश बावनथड़े, संजय वरखड़े, जगदीश साहू, नारायण कुर्रे, दिनेश गौतम, दीपक दास, विकाश राय ,भुखन धनकर ,राजेश बारिशकर, अर्जुन सिंह तारा को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button