खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

CBI को मिले दो नए पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ कैडर के IPS का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया

आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी को 6 सितंबर 2023 से 5 सितंबर 2024 तक एक साल का विस्तार दिया गया है। इसमें कहा गया है कि दाते का कार्यकाल 16 अक्तूबर 2023 से 15 अक्तूबर 2025 तक दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। आईपीएस अधिकारी वसावा अमित नगीनभाई और सुहैल शर्मा को सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। नगीनभाई 2016 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वहीं, सुहैल शर्मा 2012-बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को पांच साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। सीबीआई में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत अभिषेक शांडिल्य और सदानंद दाते का कार्यकाल भी केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है।

आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी शांडिल्य को 6 सितंबर 2023 से 5 सितंबर 2024 तक एक साल का विस्तार दिया गया है। इसमें कहा गया है कि दाते का कार्यकाल 16 अक्तूबर 2023 से 15 अक्तूबर 2025 तक दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button