छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन यार्ड में एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु पावर ब्लॉक लिया जायेगा। जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

गंतव्य से पहले समाप्त/रवाना होने वाली गाडियाँ:

दिनांक 26, 28 व 30 नवंबर 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से चलने गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी व बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी।

दिनाँक 26, 28 व 30 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी होगी व टाटानगर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड के मध्य गाड़ी संख्या 03696/03695 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

दिनांक 24 एवं 27 नवम्बर 2024 (रविवार व बुधवार) को गाड़ी संख्या 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर 06.30 बजे डाल्टन गंज, 06.57 बजे बरवाडीह, 07.30 बजे लातेहार, 07.55 बजे टोरी, 08.19 बजे खलारी, 08.46 बजे पतरातू, 09.35 बजे बरकाकाना, 10.50 बजे मूरी, 13.30 बजे टाटानगर, 14.35 बजे चक्रधरपुर, 16.10 बजे राऊरकेला, 19.20 बजे झारसुगुड़ा तथा 23.00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार दिनांक 25 एवं 29 नवम्बर 2024 (सोमवार व शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल बिलासपुर से 19.30 बजे रवाना होकर 23.10 बजे झारसुगुड़ा, दूसरे दिन 00.45 बजे राऊरकेला, 02.45 बजे चक्रधरपुर, 03.25 बजे टाटानगर, 05.20 बजे मूरी, 07.00 बजे बरकाकाना, 07.30 बजे पतरातू, 08.00 बजे खलारी, 08.30 बजे टोरी, 09.02 बजे लातेहार, 09.45 बजे बरवाडीह, 10.15 बजे डाल्टन गंज तथा 11.30 बजे बजे गढ़वा रोड स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआरडी तथा 14 जनरल कोच सहित कुल 16 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button