खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी 56 साल में गुयाना पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री, पूरी कैबिनेट स्वागत करने आई

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे के बाद पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया और ब्राजील के दौरे पर गए थे। नाइजीरिया में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, जबकि ब्राजील में उन्होंने जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया…

 

नईदिल्ली (ए)। अपने सफल ब्राजील दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना पहुंच गए है। 56 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को गुयाना पहुंचेंगे। गुयाना में भारत के उच्चायुक्त अमित एस तेलंग ने कहा, यह यात्रा गहरी दोस्ती, आपसी विश्वास और उस सहयोग की प्रतीक है। 56 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की इस दक्षिण अमेरिकी देश में पहली यात्रा होगी। इससे पहले इंदिरा गांधी ने गुयाना की यात्रा की थी।

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गले मिलते हुए जॉर्जटाउन, गुयाना में स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना के जॉर्जटाउन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 वर्षों में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने गुयाना के 4 मंत्रियों, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री और बारबाडोस के प्रधानमंत्री के साथ गुयाना के जॉर्जटाउन स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की।

गुयाना और बारबाडोस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करेंगे। गुयाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस” प्रदान करेगा। बारबाडोस बारबाडोस के प्रतिष्ठित मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेगा। डोमिनिका ने भी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपने शीर्ष पुरस्कार की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 19 हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन शहर की चाबी भी सौंपी गई। मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर आए हैं और वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे। वह 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले यहां आए प्रवासी भारतीयों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button