दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 40 पेटी गोवा विस्की शराब सहित टाटा सूमो जप्त

भिलाई। जिले में मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी कर क्षेत्र में विक्रय करने वाले अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के द्वारा शराब तस्करों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु. से.), नगर पुलिस अधीक्षक, (छावनी) आशीष बंछोर, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी. सी. यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक केशव राम कोशले के नेतृत्व में ए. सी. सी. यू एवं थाना कुम्हारी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा शराब तस्करों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन शराब तस्करों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की रायपुर से दुर्ग की ओर सूमो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीबी 0813 में मध्यप्रदेश निर्मित शराब को अवैध रूप से अर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से दुर्ग लाया जा रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा सूमो वाहन का पीछा कर वाहन में सवार दो व्यक्तियों आशीष बंसोड़ व शुभम बिसेन को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से वाहन में 40 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब मिला जिसके संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज दोनों व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी के विरूद्ध मौके पर विधिवत् आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गयी। आरोपियों के कब्जे से 40 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48-48 पौवा कुल 1,920 पीवा प्रत्येक पौवा 180 एमएल शराब भरी हुए कुल शराब की मात्रा 345.600 वल्क लीटर कीमती 2,11,200 रूपये, सूमो वाहन कीमती 5 लाख रूपये, एक पुराना विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला कीमती 7, 21, 200 रूपये बरामद किया गया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 179 / 2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही थाना कुम्हारी से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी से सउनि अजय सिंह, प्र.आर. नंदलाल सिंह, आरक्षक बंदी सिंह, मनीष, यशवंत, ओमप्रकाश एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक संतोष गुप्ता, अनुप शर्मा, पन्ने लाल, जुगनू सिंह, उपेन्द्र यादव, शिव मिश्रा, समीम खान एवं शहबाज खान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम एवं पता
01. आशीष बंसोड़ पिता आदेश बंसोड़ उम्र 24 साल पता अमर नगर एमआईडीसी इंगना रोड नागपुर।
02. शुभम बिसेन पिता तेजेश्वर बिसेन उम्र 20 साल सा. ओल्ड निल्डो एमआईडीसी इंगना रोड नागपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button