दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवसृजन संस्था ने बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का किया आयोजन

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अंतर्गत स्थित परमेश्वरी भवन में शुक्रवार को नवसृजन संस्था द्वारा बसंत पंचमी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमलाल साहू द्वारा किया गया था।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नवसृजन संस्था सामाजिक परिवेश में सामाजिक उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में विकास करना, खेलकूद कराना, अपने साथियों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। आज बसंत पंचमी का दिन है, मां सरस्वती का आशीर्वाद हम सबको मिले। शिक्षा के माध्यम से ही बुद्धि का विकास होता है। आज सुभाष चंद्र बोस जी का आज जन्मदिन है, वो एक क्रांतिकारी नेता रहे, उन्होंने हिन्द सेना का गठन भारत में ना कर जापान में किया, यह बड़ी बात है। वो देश को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़े, मै उनको प्रणाम करता हूं।

श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने इतिहास को याद करता है। पीएम मोदी का सपना है कि भारत आत्मनिर्भर बने और भारत के अर्थव्यवस्था में सुधार हो, आज निश्चित रूप से हमारे अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।

श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि आज रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू हो गया है, मै पहले कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला को बधाई देता हूं। आज राजभवन में छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदस्य होने के नाते मै शामिल हुआ।
पिछले दो वर्षों में बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स 247 बच्चों का सम्मान आज किया गया है। उनके खाते में राशि दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णदेव साय और शिक्षा मंत्री थे।

वही आयोजक प्रेमलाल साहू ने कहा कि भिलाई चरोदा में वर्ष 2011 नवसृजन संस्था बनी थी और संस्था के बैनर तले विभिन्न रचनात्मक कार्य जैसे खेल कूद प्रतियोगिता, निशुल्क कोचिंग संस्थाएं, धार्मिक आयोजन, राष्ट्र से संबंधित आयोजन किए जाते रहे है। इसी तारतम्य में आज बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के माध्यम से हम क्षेत्र के लोगों को एक मंच में लाकर जोड़ने का काम करते है साथ ही साथ आज बसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भी नमन किया गया। कार्यक्रम में सुशील यादव, गुलशन ढींढे, संजू सोनी, ज्ञानदास मानिकपुरी, श्याम सुंदर जायसवाल, सीता साहू, प्रेमलता चंद्राकर, पुष्पा गेंड्रे, अंजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button