खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज, जानिए कहां खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होंगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे जो अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए खुद को आंकने का सुनहरा मौका है…

 

कोलकाता (ए)। भारतीय टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार को भुलाकर आज से इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम का पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार 22 जनवरी को इंग्लैंड से होगा। इस मैच से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे जो अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए खुद को आंकने का सुनहरा मौका है। शमी वनडे विश्व कप 2023 में चार मैचों से बाहर रहने के बावजूद भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 विकेट लिए थे। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 57 रन देकर सात विकेट चटकाए थे। वह टी20 क्रिकेट में कुल 24 विकेट ले चुके हैं और इसमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार यानी आज 22 जनवरी को ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button