दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नकली नोट चला रहे पति-पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे, नकली नोट सहित 1.70 लाख का सामान बरामद

भिलाई। दिनांक 29.12.2025 को थाना रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी साप्ताहिक बाजार पहुंची और सूचना की तस्दीक कर नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग एवं इसकी पत्नी राखी तुरंग को पकड़ा गया। प्रार्थी तुलेश्वर सोनकर उम्र 40 साल ग्राम सिलपट थाना भखारा जिला धमतरी ने बताया कि वे और उसकी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे।

वे अपना पसरा रानीतराई के बाजार में पवन सब्जी वाला के पास अपना पसरा लगाया था। संध्या लगभग 05.30 बजे इसके पास एक व्यक्ति और एक महिला 60-रू0 का मटर और मिर्च खरीद कर इसे 500/- रूपए का नोट दिए, उसने उन्हें बाकी पैसे वापस किया और उस पैसे को अपने गल्ला में रख लिया।

कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है। तब उसने अपने गल्ला को बारीकी से देखा तो देखने में तथा छुने से ही नकली नोट लगा, जिसका नंबर 9EP143736 है। दोनों आरोपी ने इसके साथ-साथ रानीतराई के बाजार में अन्य व्यापारियों भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी सामान खरीद कर नकली नोट चलाया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अप.क्र.-123/2025, घारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस आरोपी अरूण तुरंग एवं राखी तुरंग के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी अरूण कुमार तुरंग से पूछताछ करने पर नकली नोट छापकर बाजार में चलाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि इसने ऑन लाईन कलर प्रिण्टर, फोटो कापी एवं पेपर मंगाया था। 500/- रूपये का फोटो कापी कर 500/- रूपये का नकली नोट छापा और उसे काटकर पाटन के बाजार में चलाया एवं रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में चला रहा था। आरोपी 5200/- रूपये का नकली नोट लेकर रानीतराई में बाजार करने गया था।

आरोपी के निवास सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर की विधिवत् तलाशी लेकर कलर फोटो कापी मशीन, पेपर एवं 1,65,300/- रूपये एवं मौके से जप्त 5200/- रूपये कुल 1,70,500/- रूपये (500-200-100 रू.) के नकली नोट जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी: 1- अरूण तुरंग उम्र 50 वर्ष, 2- राखी तुरंग उम्र 40 वर्ष, ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button