दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपने जीजा को 40 लाख रुपए का चुना लगाने वाला आरोपी साला गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी पीयूष त्रिपाठी निवासी जयंती नगर दुर्ग दिनांक* 15/05/2025 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर शिकायत आवेदन पेश किया। जिसमें आवेदक के बस स्टैंड हाउसिंग बोर्ड परिसर में स्थित संकल्प फार्मेसी के नाम से मेडिकल दुकान में काम करने वाले अपने साला बृजमोहन दुबे उर्फ गगन निवासी जयंती नगर दुर्ग द्वारा मेडिकल दुकान में कार्य करते हुए कंप्यूटर बिल निकालते समय पैसों का हेरा फेरी कर लगभग 40 लाख रुपए गबन कर धोखाधड़ी करना लेख था।

शिकायत आवेदन जांच क्रम में जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक राय लिया गया जिन्होंने अपने प्रतिवेदन में अनावेदक बृजमोहन दुबे का कार्य प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में आना लेख किए जाने से शिकायत जांच में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 316 (2),318 (3)-बीएनएस का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी बृजमोहन दुबे उर्फ गगन को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी थाना दुर्ग एवं सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक ललित साहू एवं गौर सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button