खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज चेन्नई में, भारत 1-0 से आगे

चेन्नई की पिच स्पिनर्स की मदद करने के लिए विख्यात है। पहले मैच में ही इंग्लैंड की टीम भारतीय स्पिनर्स को नहीं खेल पाई, चेन्नई में क्या होगा, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा…

 

चेन्नई (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच जो कि कोलकाता में खेला गया, उसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। यानी टीम इंडिया अब पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब बारी दूसरे मुकाबले की है।

हालांकि पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, इसलिए ज्यादा धूमधड़ाका भी देखने के लिए नहीं मिला, लेकिन अब दूसरे मैच से ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी दिन शनिवार को खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। जो शाम को सात बजे शुरू होगा। इससे करीब आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। उसके बाद मैच शुरू होगा।

चेन्नई की पिच स्पिनर्स की मदद करने के लिए विख्यात है। पहले मैच में ही इंग्लैंड की टीम भारतीय स्पिनर्स को नहीं खेल पाई, चेन्नई में क्या होगा, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के पास जिस तरह की धाकड़ बल्लेबाजी है, उसके सामने ये स्कोर काफी बौना साबित हुआ। भारत ने केवल तीन ​ही विकेट के नुकसान पर 12.5 ओवर में ही दिया गया लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के सामने असली चुनौती अब दूसरे मैच में भारतीय स्पिनर्स को खेलना होगा। चेन्नई में भी अगर वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने उसी तरह की गेंदबाजी की, जैसी पहले मैच में की थी, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगी। अगर मैच टीम इंडिया जीतने में सफल होती है तो फिर सीरीज भी जीत के करीब पहुंच जाएगी, क्योंकि फिर बचे हुए तीन मैचों में से भारत को केवल एक ही मुकाबला जीतना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button