खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, कल PMLA कोर्ट में होगी पेशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

 

प्रवर्तन निदेशालय की टीम कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली पुलिस सीएम आवास के आसपास ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है।

 

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कवि कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा. जो जस करहि सो तस फल चाखा.’

ईडी की जांच के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया था। वहीं सीएम केजरीवाल का फोन भी जब्त कर लिया गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button