खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रशिक्षु आईपीएस विमल पाठक ने 110 किलो गाजे के साथ अंतर्राजीय आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 110 किलो गाजे के साथ अंतर्राजीय आरोपी को चारपहिया वाहन सहित किया गिरफ्तार…22 लाख की कीमत का गांजा की बड़ी खेप सहित 4.5 लाख के वाहन को किया गया जप्त…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों गांजा, नशीली दवाई आदि पर कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 04.04.2024 को थाना अभनपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अभनपुर धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करने वाल है।

जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना प्रभारी अभनपुर IPS विमल पाठक के कुशल मार्गदर्शन में टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।

जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम पंचानन पिता श्याम सुन्दर उम्र 41 वर्ष निवासी मालपाड़ा थाना खपरा खोल बालंगीर ओडिसा के कब्जे के वाहन क्रमांक CG 07 M 3530 मारुति स्विफ्ट से 110 kg मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया।

जिसपर विधिवत कार्यवाही करते हुए NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button