दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने अपील की गई

 

भिलाई। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आज श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने अपनी सहभागिता देते हुए हर- घर तिरंगा फहराने आह्वान किया। समिति द्वारा संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम लोगों को इस महोत्सव में सहभागी बनने और अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने अपील की गई। हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने एक स्वर में जय हिंद के नारों के साथ उत्साह दिखाते हुए इस पदयात्रा में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घऱ तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है, जिसमें आम नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता देने की अपील की गई है। इसी क्रम में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने भी इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता देते हुए आज खुर्सीपार जोन -1 शिवालय से जोन -3 पम्प हाउस एवं केम्प श्रीरामलू पोटी चौक से सर्कुलर मार्केट तक पदयात्रा कर हर घर तिरंगा का नारा दिया गया। केम्प में पदयात्रा के दौरान वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन भी शामिल हुए। समिति के संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने इस दौरान आमजनों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में ऊंचाई पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय महोत्सव में अपनी सक्रिय सहभागिता दें। इस दौरान श्री पाण्डेय ने जलेबी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश, अपनी आजादी का 75वां आजादी महोत्सव मनाने जा रहा है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है कि हम करोड़ों भारतीय देश की आजादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से इस महोत्सव से जुड़ने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि देश का राष्ट्रीय ध्वज, प्रत्येक भारतीय की आन- बान- शान है। उन्होंने कहा कि जब किसी बच्चे के हाथ में यह झंडा होगा तो उसमें देशप्रेम की अलख जागृत होगी।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी आमजनों से इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी प्रकार से अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखने की अपील की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने सुभाष चौक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

पदयात्रा के दौरान मुख्य रूप से वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन, रमेश माने, बुद्धन ठाकुर, अजय पाठक, सेवकराम साहू, प्रवीण पाण्डेय, गारगी शंकर मिश्र, सुधाकर शुक्ला, पार्षद गिरीजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, विनोद सिंह, पियूष मिश्रा, निखिलेश मिश्रा, योगेंद्र पाण्डेय, रिंकू साहू, जयशंकर चौधरी, दिलीप केशरवानी अशोक यादव, प्रवीण सोनी, आशुतोष पाण्डेय, अरूण सिंह, गुलशन ढिंढे सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र में लगभग 4 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामकर लोगों को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने अपील की। राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में थामे हुए लोगों का उत्साह चरम पर था, जिससे पूरा माहौल तिरंगामय हो चुका था। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय एवं जय हिंद के नारों से गूंज उठा।

संगठनों ने किया जोरदार स्वागत, लिया प्रण खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र में लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी पदयात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए फूल बरसाए एवं प्रण लिया कि इस अभियान में प्रत्येक व्यापारी अपनी सक्रिय सहभागिता देगा और अपने-अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरायेगा।

Related Articles

Back to top button