छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने भीड़भाड़ वाले चौक का यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा: यातायात एवं थाना प्रभारी को दिये महत्वपूर्ण निर्देश

 

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिये गये हैं पैदल पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने मंगलवार की शाम को भीड़ भाड़ को देखते हुए मकई चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारी धमतरी,थाना प्रभारी अर्जुनी को शाम को अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग दिये महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

सभी थाना प्रभारियों को भी अपने अपने थाना क्षेत्रों में एवं भीड़ भाड़ जगहों में लगातार पैदल पेट्रोलिंग एवं पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं चार पहिया वाहन को सदर बाजार में अंदर जाने से रोके एवं यातायात प्रभारी को सभी चार पहिया वाहन सदर बाजार अंदर जाने से रोकने के निर्देश दिये।मकई गार्डन एवं चौपाटी में भी लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, विजुअल पुलिसिंग करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य एवं यातायात प्रभारी के. देवराजू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button