खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेन रहेगी रद्द, यात्रा करने के पूर्व देखे पूरी सूची

उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा…

रायपुर। अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 16 सितम्बर, 2023 से अर्थात 35 दिनो तक वाशबले अप्रोन का कार्य किया जाएगा।इसके कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाड़ियों:-

01. दिनांक 16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03. दिनांक 19 एवं 26 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04. दिनांक 21 एवं 28 सितम्बर, 2023 को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
05. दिनांक 16 एवं 28 सितम्बर, 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
06. दिनांक 18 एवं 30 सितम्बर, 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07. दिनांक 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27 एवं 28 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08. दिनांक 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29 एवं 30 सितम्बर, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09. दिनांक 19, 22 एवं 26 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 20, 23 एवं 27 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11. दिनांक 20 एवं 27 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 21 एवं 28 सितम्बर, 2023 को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button