छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इसके पूर्व रमेश सिन्हा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी।

उल्लेखनीय है कि रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ के 15 वें मुख्य न्यायाधीश है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button