दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोर जमीन मोर मकान योजन मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निगम भिलाई को मिला प्रथम पुरस्कार

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के क्रियान्वयन मे नगर पालिका निगम भिलाई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्राप्त किया।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास को सम्मान पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न घटकों में बेहतर कार्य करने के लिए भिलाई निगम प्रशंसा के पात्र है।

उन्होंने कहा कि मोर जमीन मोर मकान योजना के क्रियान्वयन में हितग्राहियों के आवेदन को तेजी से निपटा कर लोगों को आवास उपलब्ध कराने में पूरे छत्तीसगढ़ में निगम भिलाई ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button