छत्तीसगढ़फीचर्ड

दोपहिया वाहन में घुम -घुम कर अलग – अलग थाना क्षेत्रों से 09 नग माबाईल फोन लूट/चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मोह0 अब्बास ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोनडोंगरी में अवधपारा बी.एस.यू.पी. कालोनी में रहता है तथा सुपर फाईन इलेक्ट्रिकल ज्योतिबा नगर गुढ़ियारी में काम करता है। प्रार्थी दिनांक 10.09.2020 को दुकान से काम करके वापस अपने सायकल से घर जा रहा था, गोगांव बाजार पास पहुंचा था उसी समय प्रार्थी के माबाईल फोन पर काॅल आने से प्रार्थी सायकल चलाते हुये अपने मोबाईल फोन पर बात करते हुये जा रहा था। इसी दौरान मोपेड वाहन में सवार दो व्यक्ति आये और मोपेड को धीमा कर पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रार्थी के मोबाईल फोन को प्रार्थी के हाथ से लूट लिया तथा दोनों मोपेड से भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 181/20 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की टीम द्वारा घटना एवं आरोपियों के हुलिये के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा था। टीम द्वारा तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार के अपराध कारित करने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को एक आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। जिस पर टीम द्वारा बेमेतरा निवासी शरद तिवारी उर्फ पीयूष को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शरद तिवारी उर्फ पीयूष द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शरद तिवारी उर्फ पीयूष द्वारा अपने साथी कैलाश उर्फ भूपेश दुबे निवासी मुंगेली के साथ मिलकर मोबाईल लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में शामिल कैलाश उर्फ भूपेश दुबे को भी गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाईल फोन जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से इस तरह की मोबाईल फोन चोरी/लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रायपुर शहर के थाना आमानाका, कबीर नगर, उरला एवं सरस्वती नगर क्षेत्रों में दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर मौका पाकर अन्य लोगों से मोबाईल फोन लूट/चोरी करना बताया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेमेतरा एवं मुंगेली से रायपुर आते थे तथा मोबाईल फोन लूट/चोरी की घटनाआंे को अंजाम देकर पुनः अपने – अपने घर चले जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 08 नग अन्य मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोपेड वाहन क्रमांक सी जी/04/एम वाय/5222 को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध पृथक से अपराध क्रमांक 02/20 धारा 41(1$4) जा.फौ./392, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. शरद तिवारी उर्फ पीयूष पिता करूणा शंकर तिवारी उम्र 25 साल निवासी लावातारा थाना बेरला जिला बेमेतरा।
  2. कैलाश उर्फ भूपेश दुबे पिता हलधर दुबे उम्र 22 साल निवासी बेलसरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली।

Related Articles

Back to top button