खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर: एक महिने में यह तीसरा दौरा, चुनावी रणनीतियों पर होंगी हाईलेवल मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. अमित शाह की बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर हाईलेवल मीटिंग हो सकती है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले राजनीति पार्टियों की तैयारी तेज हो गई हैं. 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. ये सिलिसला लगातार 5 उपचुनाव में भी देखने को मिला, लेकिन बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे है. पिछले 30 दिन में अमित शाह तीसरी बार आज 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे है. पार्टी के बड़े नेताओं के साथ रायपुर में हाई लेवल मीटिंग हो सकती है।

दरअसल आज 22 जुलाई यानी शनिवार की शाम अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे. इसकी पुष्टि पार्टी के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने की है. लेकिन अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अबतक कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि अमित शाह शनिवार शाम एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे. वहां बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग होगी. इसके अलावा चुनावी रणनीति को लेकर बड़े नेताओं के साथ भी मीटिंग हो सकती है।

इस महीने दूसरी और पिछले एक महीने में अमित शाह के तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है तो ऐसे में माना जा सकता है बीजेपी के लिए ये मीटिंग बेहद खास होगी. क्योंकि छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति पर अमित शाह लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि 22 जून को अमित शाह दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करने आए थे. इसके 12 दिन बाद 5 जुलाई को फिर अमित शाह रायपुर आए. ये उस समय अमित शाह का दौरा हुआ, जब 2 दिन बाद यानी 7 जुलाई को पीएम मोदी की रायपुर में आम सभा होने वाली थी. 5 जुलाई को अमित शाह ने बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की और अगले दिन 6 जुलाई की सुबह वापस लौट गए. इसके बाद अब 22 जुलाई को फिर अमित शाह आ रहे है. यानी ठीक एक महीने तक अमित शाह का ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को बीजेपी की बड़ी अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं किया गया है. लेकिन बताया जा रहा है किबैठक में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कैसे जितना है? बीजेपी के किस किस नेताओं को क्या क्या जिम्मेदारी दी जानी है? इसके अलावा पार्टी के पुराने नेताओं की सक्रियता को लेकर उठते सवाल पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

वहीं पिछली बैठक में दिए निर्देश की समीक्षा भी 22 जुलाई की बैठक में हो सकती है. आगमी समय में बीजेपी का कैंपेन कैसे चलेगा इसपर बैठक में रणनीति बन सकती है. क्योंकि ये माना जा रहा है कि अगले महीने कई राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ सकते है।

पीएम मोदी के दौरे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ साथ लगातार अमित शाह छत्तीसगढ़ चुनावी कमान संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर जमीनी लड़ाई के लिए राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को निर्देश दे रहे हैं. इस महीने आधा दर्जन बीजेपी के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ चुके हैं. अब चुनाव के पहले लगातार छत्तीसगढ़ बीजेपी में राष्ट्रीय नेताओं की दखल बढ़ने से पार्टी में खलबली मची हुई है, क्योंकि पार्टी के पुराने नेताओं को हाईकमान ने साइडलाइन कर दिया है।

गौरतलब है कि 7 जुलाई को पीएम मोदी ने रायपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोयला और शराब घोटाले का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को गारंटी दी थी. इसके बाद फिर से छत्तीसगढ़ में आईटी- ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है. पिछले 3 दिनों से लगातार आयकर विभाग की कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में चल रही है. इसके साथ साथ शुक्रवार को ईडी ने भी फिर से दस्तक दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button