खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनावी हलफनामे से हुआ बड़ा खुलासा, सारा अब्दुल्ला से तलाक ले चुके हैं सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी पत्नी सारा अबदुल्ला से तलाक ले चुके हैं. उनके चुनावी हलफनामे से यह खुलासा हुआ है…

राजस्थान (ए)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी पत्नी सारा अबदुल्ला से तलाक ले चुके हैं. उनके चुनावी हलफनामे से यह खुलासा हुआ है. सारा अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं. सचिन पायलट और सारा अबदुल्ला की शादी 2004 में हुई थी।

25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर को शुरू हुई थी. मंगलवार (31 अक्टूबर) को टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट ने अपना नामांकन दाखिल किया तो उनके तलाकशुदा होने की बात सामने आई. चुनावी हलफनामे में जीवनसाथी के आगे तलाकशुदा लिखा है।

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला के दो बेटे आरन पायलट और विहान पायलट हैं. हलफनामे में सचिन पायलट ने बेटों को आश्रित बताया है. 2018 में चुनावी हलफनामे में सचिन पायलट ने सारा अब्दुल्ला की संपत्ति की डिटेल भी दी थी लेकिन इस बार हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button