दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला पंचायत दुर्ग में हर्षाेल्लास से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, सीईओ ने दीप प्रज्जवलित कर दी शुभकामनाएं

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग में छत्तीसगढ स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में बड़ी सख्या में अधिकारी/कर्मचारियों ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य उत्सव की शुभकामनाएं दी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत एवं सभी ग्राम पंचायत भवनों में दीप प्रज्जवल कर राज्य उत्सव मनाये जाना सुनिश्चित करने कहा एवं राज्य उत्सव की शुभकामनाऐ दी।

जिला पंचायत भवन में दीप प्रज्जवल करने पहुंची जिला पंचायत संदस्य माया बेलचंदन ने कहा हम सब स्व. अटल बिहारी वाजपेय केे अभारी है, जो छत्तीसगढ स्थापना के सुत्रधारी रहे हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ नित प्रतिदिन प्रगति के पथ पर बढ़ता जाए। इस दौरान बडी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदीयों ने राज्य स्थापना के अवसर पर दीप प्रज्जवल किया।

इस अवसर में उपसंचालक पंचायत काव्या जैन, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत स्वप्नि ध्रुव, सुनिल कुमार बिहान, अधिकारी व कर्मचारी ने भी दीप प्रज्जवल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button