खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ICC ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स पर लगाया छह साल का प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला?

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया है. सैमुअल्स भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स पर आईसीसीस ने छह साल का प्रतिबंध लगा दिया है. सैमुअल्स वेस्टइंडीज के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वे संन्यास के बाद घरेलू लीग्स में खेलते रहे हैं. लेकिन अब भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने की वजह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. सैमुअल्स अगले छह सालों तक किसी भी तरह के फॉर्मेट में नहीं खेल सकेंगे।

सैमुअल्स को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड से जुड़े नियमों को तोड़ने का दोषी पाया गया है. आईसीसी एचआर और इंटीग्रिटी यूनिट के हेड एलेक्स मार्शन ने गुरुवार को इस प्रतिबंध की घोषणा की है. उन्होंने कहा, सैमुअल्स करीब दो दशकों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एंटी करप्शन सेशन में कई बार हिस्सा लिया. वे जानते थे कि एंटी करप्शन को लेकर क्या जिम्मेदारी बनती है. वे रिटायर हो चुके हैं. लेकिन जब अपराध किया था तब वे टीम का हिस्सा थे।

आरोप है कि सैमुअल्स ने अबू धाबी टी10 लीग के दौरान 2019 में भ्रष्टाचार से जुड़े नियम तोड़े थे. उन पर चार धराएं लगाई गई हैं. इससे पहले उन पर 2008 में पैसा लेने का आरोप लगा था. आईसीसी ने सैमुअल्स को तब भी दोषी पाया था. उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा था. आईसीसी ने 2015 में बॉलिंग एक्शन को लेकर भी एक साल के लिए रोक लगाई थी।

बता दें कि सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2016 में खेला था. वहीं आखिरी वनडे 2018 में खेला था. उन्होंने 71 टेस्ट मैचों में 3917 रन बनाए हैं. इस दौरान 41 विकेट लिए हैं. वे 207 वनडे मैचों में 5606 रन बना चुके हैं. इस दौरान 89 विकेट लिए हैं. सैमुअल्स ने का एक वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button