छत्तीसगढ़फीचर्ड

राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल हुए SP मोहित गर्ग, छात्रों को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के दिए टिप्स

14 राज्यों से आये हुये एनएसएस के 200 बच्चों को व्यापार एवं यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने गुर सिखाये एवं नशा, जुआ-सट्टा व सायबर अपराध से बचने के संबंध में किया गया जागरूक…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय एकता शिविर दिनांक 02.01.2024 से 08.01.2024 तक युवा भारत-सशक्त भारत विकसित भारत के तहत थाना सोमनी क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद शा. अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी में राष्टीय सेवा योजना के क्षेत्रिय निदेशालय भोपाल (म.प्र. छ.ग.) रा.से.वो. प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग रायपुर संगठन व्यवस्था-हेमचंद यादव विश्व विद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का पंचम दिवस के द्वितीय सत्र में बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन हुआ।

जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में मोहित गर्ग (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, शौर्य बाजपेयी विंग कमांडर भारतीय वायु सेवा एवं अभिषेक सिंह सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ यूनिसेफ छत्तीसगढ़ मुख्य वक्ता थे। 14 राज्यों से आये हुये एनएसएस के 200 बच्चों एवं उपस्थित स्कूल स्टॉफ को मोहित गर्ग द्वारा आज का युवा 2047 तक भारत को किस तरह बदल सकता है जैसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर, नशापान से मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर भारत को एक नई दिशा दे सकते हैं।

श्री गर्ग ने सामुदायिक सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने में अपने छात्र स्वयंसेवकों को क्या भूमिका निभाते हुए देखते हैं तथा यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए टीप्स दिये एवं साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गये सवालों का बहुत ही सरल एवं सटीक तरीके से जवाब दिये। इस दौरान स्कूल प्रबंधन के अधिकारी, शिक्षकगण, सोमनी थाना स्टाफ एवं एनएसएस के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button