दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख चौक चौराहे मे वाहन चालकों को ठंडा पानी पिलाकर 21डे चैलेंज की दी जा रही जानकारी

प्रतिदिन सुबह मॉर्निगवॉक करने वालो को, कॉलेज, कंपनी, शासकीय एवं प्राईवेट संस्थान के कर्मचारी/अधिकारीगण सायं को शॉपिंग मॉल, गार्डन आने वाले को दुर्ग पुलिस के अभियान से अवगत कराया जा रहा है…

भिलाई। जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार विगत 18 दिनो से 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 18 दिनो से चलाये जा रहे यातायात जागरूकता फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक /चौराहे मे वाहन चालकों को ठंडा पानी पीला कर दुर्ग पुलिस के इस मुहीम से अवगत कराया गया।

इसी प्रकार शासकीय एवं प्राईवेट संस्था के कर्मचारी अधिकारीगण, मार्निगवॉक एवं प्ले ग्राउण्ड में आने वाले आमजन, सायं के समय परिवार के साथ पार्क जाने वाले, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल इत्यादि जगहो पर यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराया गया।

बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है।

दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 18 दिनों मे 40 हजार लोगो को इस अभियान से अवगत कराया गया है। बहुत से वाहन चालको के द्वारा यातायात पुलिस की इस 21 डे चैलेज को स्वीकार करते हुए अपना फोटो/वीडियों यातायात पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 94791-92029 में सांझा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button