देश-दुनियाफीचर्ड

यूनेस्को की ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ की सूची में हुआ शामिल श्रीनगर, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को की ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ की सूची में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के शामिल होने के लिए बधाई दी है. बता दें कि श्रीनगर दुनियाभर के उन 49 शहरों में से एक है, जिन्हें सोमवार को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में शामिल किया गया है।

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को की ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ की सूची में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के शामिल होने के लिए बधाई दी है. बता दें कि श्रीनगर दुनियाभर के उन 49 शहरों में से एक है, जिन्हें सोमवार को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में शामिल किया गया है. इस सूची में 246 शहर पहले से हैं।

49 शहरों को इस सूची में यूनेस्को के महानिदेशक ऑद्रे अजॉले द्वारा विकास के केंद्र में संस्कृति और रचनात्मकता को बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता और ज्ञान एवं अच्छी प्रथाओं को साझा करने संबंधी मान्यता देने के बाद शामिल किया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शिल्प और लोक कला श्रेणी में यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल होने के लिए श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर को बधाई दी है।

यूनेस्को की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अब 90 देशों से ऐसे शहरों की संख्या 295 है. यहां संस्कृति और रचनात्मकता, हस्तशिल्प और लोक कलाओं, साहित्य, संगीत आदि में सतत शहरी विकास के लिए निवेश किया जाता है. यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग (INCCU) की ओर से इस सूची में शामिल करने के लिए श्रीनगर के साथ ग्वालियर का नाम भी भेजा गया था।

श्रीनगर के महापौर जुनैद आजिम मट्टू ने श्रीनगर को प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने की खबर ट्विटर के जरिए दी. बता दें कि इस सूची में मुंबई और हैदराबाद को अक्टूबर 2019 में शामिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button