दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं के विरुद्ध भिलाई इस्पात संयंत्र की बड़ी कार्यवाही, लगभग 12 एकड़ भूमि को कराया कब्जा मुक्त

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा लगातार अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध निरंतर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है, भू माफियाओ द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र की करोडो की क़ीमत की भूमि पर कब्ज़ा कर अवैध ईट भट्टा का संचालन किया जा रहा था ।ज्ञातव्य हो कि पुरे नेवई क्षेत्र मे कई ईट भट्टो का संचालन कई वर्षो से किया जाता रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाये के प्रवर्तन एवं भूमि अनुभाग द्वारा आज दिनांक 7/6/2023को इन्ही जमीन से लगी एक अन्य अवैध ईट भट्टे पर कार्यवाही करते लगभग 80 मीटर अवैध ईट की दीवाल को ढ़हाया गया. वही नेवई बस्ती की एक अन्य बी एस पी भूमि जिस पर कुछ माफियाओ द्वारा प्लॉटिंग कर कब्जा किया जाने की तैयारी की जा रही थी जिसे चिन्हित कर माफियाओ को खदेडा गया ।इस कार्यवाही मे प्रवर्तन विभाग, भूमि अनुभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं निजी सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे।

प्रवर्तन अनुभाग तथा भूमि अनुभाग द्वारा बुधवार को नेवई में चार स्थानों पर अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग बारह एकड भूमि को कब्जे में लिया गया जिसमें शेखर बारी के पास ईट भत्ते के विरुद्ध कार्यवाही कर 80 मीटर इट से बनी बाउंड्री वाल को तोड़ा गया व लगभग दो एकर भूमि को कब्जे मुक्त किया गया। एच एस सी एल लेबर कॉलोनी के पास दो एकर, नेवई भाटा मुरुम खदान के पास .25 एकर, पुरानी नेवई बस्ती में लगभग 7.50 एकर भूमि को कार्यवाही करते हुए कब्जे में लिया गया।

पूर्व में भी संपदा न्यालयय के आदेश पर प्रवर्तन व भूमि विभाग द्वारा तीन अन्य इट भट्टे पर कार्यवाही कर लगभग दस एकर भूमि कब्जा मुक्त किया गया था ।आगे भी अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी तथा आवश्यकता होने पर वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button