खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बना भारत, पहली बार लगातार चार मैच हारा इंग्लैंड

भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप मैच में हराकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उधर, इंग्लैंड के नाम पर भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं…

लखनऊ (ए)। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भी हरा दिया है. इस वर्ल्ड कप में यह भारत की छठी जीत है. भारत ने अभी तक इस टू्र्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं, और सभी में जीत हासिल की है. भारत के छठें वर्ल्ड कप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड भी भारत के विजयी रथ में रोक नहीं लगा पाई. इस जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका के शीर्ष पर तो आ ही गई है, बल्कि वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, टीम इंडिया इस मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है. भारत ने न्यूज़ीलैंड को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप के 59 मैच जीत लिए हैं. इस मामले में अब भारत से ऊपर सिर्फ एक ही टीम है।

अभी तक में हुए सभी वर्ल्ड कप के मैचों को मिलाकर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 73 वर्ल्ड कप मैच अपने नाम किए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. वहीं, इस लिस्ट में अब दूसरा नाम भारत का है, जिसने 59 वर्ल्ड कप मैचों में जीत का स्वाद चखा है. इस लिस्ट में भारत के बाद तीसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड की टीम है, जिन्होंने अभी तक कुल 58 वर्ल्ड कप मैचों में जीत हासिल की है।

इसके अलावा भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल, इंग्लैंड की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार लगातार चार मैच हारी है. इससे पहले हुए तमाम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में इंग्लैंड के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सफर अब लगभग खत्म हो चुका है. उनके तीन मैच बचे हुए हैं, जो क्रमश: ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button