घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 25 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश से बचिएगा, जुबान पर नियंत्रण रखें वरना…

आज 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज गुरु भी वक्री चाल से चलते हुए मृगशिरा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। जानें आज का अपना राशिफल विस्तार पूर्वक…

 

मेष राशि- विलासिता संबंधी वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी। घर में कुछ उत्सव संभव है लेकिन कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिश्रम के द्वारा व्यवसाय को बढ़ोतरी की तरफ ले जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश से बचिएगा। जुबान पर नियंत्रण रखें वरना कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति हो सकती है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- अनाप-शनाप खर्चे से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के अद्भुत सोर्स दिख रहे हैं, पुराने सोर्स से भी पैसे आ रहे हैं। नए सोर्स भी बन रहे हैं। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। अद्भुत दिन। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन अथक परिश्रम करना पड़ेगा। पिता से धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य बढ़िया। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है । व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रु सामने पड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे। खुद नतमस्तक होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- लिखने-पढ़ने में समयय व्यतीत करें। विद्यार्थियों को कुछ सीखना है, प्रारंभ करना है तो कर लें, शुभ समय है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button