खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 22 लोगों को प्रदान किए राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार, आज तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर होंगी रवाना

खान मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, लाइफ टाइम अचीवमेंट, राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार और राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार। पिछले चार दशकों में हिमालय में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रसिद्ध डॉ. ओम नारायण भार्गव को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भू-विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश भर के 22 पेशेवरों और शिक्षाविदों को राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार-2022 (एनजीए) से सम्मानित किया। खान मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, लाइफ टाइम अचीवमेंट, राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार और राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार। पिछले चार दशकों में हिमालय में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रसिद्ध डॉ. ओम नारायण भार्गव को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अमिय कुमार सामल को राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा, खनन हमारी अर्थव्यवस्था का प्राथमिक अंग है। देश के आर्थिक विकास में खनिज विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान सरकार ने खनन क्षेत्र में कई प्रगतिशील परिवर्तन किए हैं। ये बदलाव खनन क्षेत्र की क्षमता और उत्पादकता को बढ़ा रहे हैं।

आज से ओडिशा दौरे पर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी। इसके अलावा मुर्मू 26 जुलाई को कटक में ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि 26 जुलाई को ही मुर्मू एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और कटक के वार्षिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ओडिशा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 27 जुलाई को राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। मुर्मू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम लॉन्च करेंगी। इसके अलावा वे भुवनेश्वर के दसाबतिया में इसके लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button