छत्तीसगढ़फीचर्ड

बलात्कार का फरार आरोपी भिलाई-चरौदा से गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने किया मारपीट

पुलिस द्वारा बलात्कार के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर किया बलात्कार…पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा किया गया मारपीट…

बिलासपुर। दिनांक 14/06/2024 को पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके घर घुसकर कई बार बलात्कार और पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से मना कर पीड़िता के साथ मारपीट कर स्वयं फरार हो गया।

रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह को उक्त प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलास किया गया आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके मोबाइल नंबर का साइबर सेल से लोकेशन प्राप्त कर चरौदा भिलाई जिला दुर्ग टीम रवाना किया गया जहां चरौदा से आरोपी जागेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना चकरभाठा लाया गया।

आरोपी को दिनांक 24.07.24 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक योगेंद्र खूटे, मनीष साहू, रामकुमार बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 274/2024 धारा 376(2)(n) 323 भादवि

नाम आरोपी– जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button