खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

एम्बुलेंस में 72 पैकेट में 364 किलो गांजा तस्करी करते चालक गिरफ्तार, 3 फरार

रायपुर। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा.पु. से.) द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही बाबत निर्देशित किया गया है, जिनके निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर जयप्रकाश बढई, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक संतराम सोनी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी थी, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है तथा उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है।

सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा चालक मौके पर पकडा गया।। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल साकिन ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ का होना बताया तथा अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया। वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया।

उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में तस्दीकी किया जाता है।

आरोपी: सुरज खूटे पिता कृष्णलाल खुटे उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।

जप्ती माल का विवरण: वाहन ईको कार कमांक सी.जी. 04 एच.डी. 8385 (एम्बुलेंस), कुल 72 पेकेट मादक पदार्थ गांजा ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक हालत में भरा, पेकेट रेपर सहित कुल वजन 364.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 36,00,000/रु वाहन सीजी -04/एचडी-8385 कीमती 10,00,000/रु जुमला कीमती 46,00,000/ रूपया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button