दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने सुपेला थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, थाना स्टॉफ की समस्याओं से हुए रूबरू

भिलाई। दिनांक 28/09/22 को पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा थाना सुपेला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, रिकॉर्ड रख रखाव,जब्त माल आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके अलावा लंबित अपराधों की समीक्षा भी की जाकर एसपी द्वारा त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। थाना के अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर जिन्होंने भी अपनी परेशानियां बताई, एसपी के द्वारा उनका त्वरित निराकरण किया गया।

Related Articles

Back to top button