खास खबरफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज, भारत का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद हो गया था। अब दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर यानी आज शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1:15 बजे और मैच 1:45 बजे शुरू होगा। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे इस मैच को फ्री में देख सकते हैं? 

 

नईदिल्ली (ए)। कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच बारिश के कारण रद हो गया था। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

भले ही ओपनर अभिषेक ने जल्दी विकेट गंवा दिया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोमेंटम को बनाए रखा और अपनी फॉर्म में वापसी की, लेकिन बारिश ने उनकी फॉर्म में पानी फेरा। अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 31 मार्च यानी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।

पांच मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर यानी आज शुक्रवार को होना है। दूसरा टी20 मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

मैच का टॉस दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा, जबकि मैच 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20I मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा।

अगर आप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा T20I मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आपको उसके लिए दूरदर्शन स्पोर्ट्स यानी डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने को मिलेगा।

इसके लिए आपकी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं होगा, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होनी चाहिए, तभी बिना किसी चार्ज के आप मेलबर्न में खेले जाने वाले इस मैच का आसानी से लुत्फ उठा सकेंगे।

किसका पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें धांसू हैं लेकिन घरेलू मैदान और दर्शकों का लाभ ऑस्ट्रेलिया को मिलना निश्चित है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में ज्यादा मैच हराए हैं। दोनों टीमों के बीच 33 में से 20 मैच भारत ने जीते हैं और 11 ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं, इस आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें-

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलिया- मिच मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button