दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता और दुर्ग जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में पाटन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो युवा शिवसेना में हुए शामिल

दुर्ग। आज शिवसेना द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत पाटन विधान सभा के ग्राम मर्रा में नए सदस्यों को विधिवत शिवसेना प्रवेश करवाया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, युवा सेना के भिलाई प्रभारी कमलेश साहू , विधानसभा प्रभारी, प्रशान्त विश्कर्मा के उपस्थिति में वमन नारायण और नरेंद्र कुमार के संग सैकड़ो युवाओं ने शिवसेना प्रवेश किया जिनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

संगठन के कार्यशैली पर क्रमश प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ने सभी को जानकारी दी और नए शामिल हुए सभी सदस्यों को संगठन हित मे कार्य करने, विस्तार करने सहित जनहित विषयो पर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से रितेश कुमार, संतोष कुमार यादव, यशपाल सिंह, टिकेंद्र कुमार, खिलेंद्र कुमार, हिर नयन ठाकुर, मंशा साहू, युवराज धीवर, देवेंद्र सोनवानी, ललित सेन, जनक ठाकुर, पुरेन्द्र साहू, खिलेश कुमार यादव, गजेंद्र साहू, संतोष वर्मा, छत्रपाल पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, खेमराज, यशवंत साहू, किरण मंडावी, रितेश कुमार धीवर, गोपी चंद, फालेश दास मानिकपुरी, भूपेश ठाकुर, अजय यादव, नरसिंग वर्मा, रामेश्वर यादव सहित सैकड़ो युवाओं ने शिवसेना प्रवेश लिया।
उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने दी।

Related Articles

Back to top button