दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान, निगमकर्मी प्रत्येक बुधवार कर रहे अपने अपने कक्ष की सफाई

भिलाई 03। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा समय सीमा की बैठक में दिये गये निर्देशानुसार ‍भिलाई-चरौदा निगम स्टाफ ने भी कार्यालय की सफाई प्रति बुधवार करना प्रारंभ कर दिया है। निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने दैनिक कामकाज की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुख कर्मचारियों को इस विषय पर कार्य करने निर्देश प्रदान किये है। जिसके फलस्वरूप बुधवार दिनांक को निगम के प्रत्येक विभाग में सफाई अभियान चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि निगम में लिपिकीय स्टाफ तथा सफाई मित्रों द्वारा सम्मिलित रूप से फोटो कापी मशीन, कार्यालय के कक्ष में रखी गयी आलमारी, कुर्सी-टेबली पर पडी धूल हटाकर एवं कमरो की दीवारों पर लगे जालों को साफ करने के अलावा कूलर में पानी बदलने का कार्य किया, साथ ही कार्यालय के सभी कम्प्यूटर, की बोर्ड की भी डस्टिंग कर सफाई की गयी।

संपदा विभाग में रूपेन्द्र वर्मा, कुलदीप यादव, अनीता ठाकुर, और मनोज मैथिल द्वारा सफाई कार्य किया गया । वही संपत्ति कर विभाग में अरुणिमा दुबे, सरोजनी यदु, रामचंद निषाद, कन्हैया सोनी, दिलीप देवांगन, पुरानिक साहू, रेनू वर्मा, मो. यासीन, ने स्वच्छता कार्य में सहभागिता प्रदान की।

स्टेशनरी शाखा से नरसिंग सपहा, कृष्णा यादव तथा लोक निर्माण शाखा में श्यामता साहू, नारद वर्मा, भीषम वर्मा, चुम्मन साहू सफाई अभियान में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button