खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

केंद्र सरकार ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी Y कैटेगरी की सिक्योरिटी

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है. केंद्र ने मशहूर कथा वाचक के लिए वाई सिक्योरिटी को मंजूरी दे दी है…

नईदिल्ली (ए)। मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. केंद्र सरकार की तरफ से इसे मंजूरी मिल गई है. कुछ समय पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी मिली थी. वाई सिक्योरिटी में एक या दो कमांडो होते हैं. पुलिसकर्मियों सहित इस सुरक्षा घेरे में आठ जवान शामिल होते हैं।

मिली थी जान से मारने की धमकी बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ महीने पहले परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली थी. एक अमर सिंह नाम के शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री के चाचा के बेटे को धमकीभरा फोन किया था. कॉलर ने कहा था, “धीरेंद्र शास्त्री की परिवार सहित तेरहवीं की तैयारी कर लो.” इस फोन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ‘आतंकवादी’ इसके अलावा हाल ही में समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर बाबा को आतंकवादी तक कह दिया. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती है. कारखानों में चींटी की आवाज बाबा जैसे एक नहीं हजारों लोग हैं जो ऐसे बोलेंगे तो देश की जनता इसका संज्ञान नहीं लेगी. देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं चलेगा. इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि जितने साधू-संत के भेष में हैं सारे आंतकवादी हैं।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर हिंदू राष्ट्र की मांग करने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, “हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहाँ एक ओर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी ऒर संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button