दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने 30 सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओ को सुखा राशन वितरित किया

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा कोरोना जैसी महामारी मे युद्ध स्तर तक सफाई और स्वच्छता कि जिम्मेदारी लेकर अपनी जान कि परवाह किए बैगर सुबह से शाम एवं रात मे भी काम कर रहे ताकि दूसरो की जान बच सके। ऐसे वीर कामगारों तीस सफाई कर्मचारी योध्दाओ को आज दिनांक 4/5/021 मगंलवार को 12 बजे न्यूखुर्सीपार, राधा कृष्ण वार्ड 32 में समिति व्दारा राशन सामाग्री वितरित किया गया, जिसमें 5 किलो चावल,5 किलो आटा,1किलो दाल,1किलो फल्ली तेल,1 किलो नमक, हल्दी पावडर, मिर्ची पावडर, धनिया पावडर, लक्स साबुन दिया गया। सेवा देने वालो मे समिति के विवेक कौशल, राकेश प्रशाद, राज कुमार, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, अभिजीत विश्वास उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button