दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस: आग बुझाने के प्रदर्शन के साथ भिलाई अग्निशमन सेवा ने दिखाई ताकत

भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन सेवाएँ विभाग के मुख्य अग्निशमन सेवा केन्द्र परिसर में 14 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में संयंत्र के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और इसके प्रति सजगता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 2023 की थीम ‘‘राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता” है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एम रविन्द्रनाथ, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ ए के पंडा सहित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (माइन्स एवं रावघाट) समीर स्वरूप सहित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी और मुख्य महाप्रबंधकगण एवं प्रेस प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य व कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या जनसामान्य तथा इस्पात बिरादरी के सदस्य उपस्थित उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल 1944 के दिन मुम्बई डाकयार्ड में हुए भीषण अग्निकांड में जन-धन की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त 66 अग्निवीरों और विभिन्न अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद होने वाले देश के अग्निवीरों की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं उपस्थितजनों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को पुष्पाँजलि अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाँजलि दी। मुख्य अतिथि अनिर्बान दासगुप्ता ने अग्निशमन कार्मिकों के परेड की सलामी ली और निरीक्षण भी किया। इस दौरान अग्निशमन कार्मिकों ने देश और संयंत्र के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की शपथ ली।

इस अवसर पर आयोजित परेड की सलामी लेने और परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधकगण, प्रेस प्रतिनिधिगण, ओए (आफिसर्स एसोशिएशन) प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारीगण, उपस्थित नागरिक बंधुओं, महिलाओं तथा समस्त अग्निशमन जवानों को संबोधित करते हुये कहा कि संयंत्र में उत्पादन के साथ साथ अग्निसुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। अग्निशमन विभाग को अग्नि निवारण गतिविधियों को बढ़ाने, शॉप के कर्मिकों को लिए अग्नि जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने एवं अग्निशमन कर्मचारियों को मजबूत करने के लिए रिफ्रेशर कोर्स कराने की जरूरत है।

7 मिलियन टन विस्तार परियोजना के तहत अग्निशमन विभाग को अतिरिक्त मांग की जाने वाली सेवाओं एवं भविष्य में आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना है। अंत में उन्होंने सभी जवानों को उनकी उत्कृष्ट परेड के लिए बधाई देते हुये उनके परिवार के लिए सुख एवं समृ़द्धि की कामना की।

आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाऐं) जी पी सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में अग्निशमन सेवा विभाग की प्रषंसा करते हुए संयंत्र के उत्पादन क्रियाकलापों में अग्निशमन विभाग की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हमने संयंत्र के भीतर होने वाली सभी छोटी-बड़ी अग्निदुर्घटनाओं की जांच की है और आग के संभावित खतरों से बचने के लिए उपचारात्मक उपायों को लागू किया गया है। इसके अलावा समय समय पर राज्य शासन के लिए भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। तत्पश्चात मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री बी के महापात्रा ने विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये क्षेत्र एवं भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई अग्नि दुर्घटनाओं में अपने जाँबाज़ जवानों की उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी।

इस दौरान मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जांबाज जवानों एवं विभागीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिसमें दिनेश कुमार भट्ट और मानदाता गोयल को फायर मैन ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया।

संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार ने अपने सम्बोधन में आग के खतरों और इसके उपायों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी रखने के संबंध में विशेष ज़ोर दिया।

इसी तारतम्य में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित भिलाई अग्निशमन सेवा के जांबाजों ने आग से बचाव हेतु विभिन्न उपकरणों एवं उपायों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अग्निशमन यंत्रों, उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों का बेहतरीन एवं जीवंत प्रदर्शन इस समारोह का विशेष आकर्षण रहा। जिनमें फोम टेण्डर, फायर टेण्डर, हाइड्रोमेक सहित अनेक उपकरणों का प्रदर्शन के साथ-साथ लैडर ड्रिल, फस्र्ट-एड फायर, डेमो, एफटी टैंक फायर, होम सेफ्टी, केबल ट्यूनल, ट्रांसफाॅर्मर आइल फायर, प्रोपेन स्टोरेज और उच्च आग के खतरों से निपटने का प्रदर्शन शामिल था। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय धवस द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button