खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

दंतेवाड़ा जिला में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के अंतर्गत 1005 माओवादियों के आत्मसमर्पण का ऐतिहासिक कीर्तिमान

दन्तेवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है।

जून 2020 में प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1005 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास नीति के तहत् जिले में आत्मसमर्पित, गिरफ्तार माओवादी एवं मुखबिरों से क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के संबंध में गहन पूछताछ कर नक्सल प्रोफाईल तैयार किया गया।

तद्पश्चात थानावार माओवादियों की सूची बनाकर थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय ईनामी माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान माह जून 2020 से चलाया जा रहा है एवं दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा माओवादी संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिये लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर दिनांक 18.06.2025 तक जिला व सीमावर्ती जिलों सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर में कार्यरत कुल 993 माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण कर जीवन के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

दिनांक 09.07.2025 को 09 ईनामी माओवादियों सहित कुल 12 माओवादियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना विश्वास जाहिर करते हुए समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए ईच्छा जाहिर की। जिसका स्वागत करते हुए इन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस की लोन वर्राटू अभियान ने 1000 आत्मसमर्पण का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह उपलब्धि शासन की दूरदर्शी नीतियों, सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही, और स्थानीय समुदायों के विश्वास को दर्शाता है। यह माओवाद की विचारधारा से भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटाने के लिए सरकार और प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

माओवादी संगठन का लगातार कमजोर होना, विचारधारा में गिरावट और आंतरिक संघर्ष, शासन की पुनर्वास, सुरक्षा और विकास योजनाओं का जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन, जिससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विश्वास बढ़ा है संगठन के भीतर शोषण, भेदभाव और हिंसा से मोहभंग, जंगलों में लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियानों और रणनीतिक घेराबंदी, परिवार से जुड़ाव और शांति की चाह ने सक्रिय माओवादियों को समाज की मुख्यधारा की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया है।

उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स, आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा, आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 241वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ बस्तर एवं परिचालन रेंज जगदलपुर का विशेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रषिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 249 ईनामी सहित कुल 1005 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं)।

9 जुलाई को आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची:-
1. चद्रन्ना उर्फ बुरसू पुनेम पिता स्व. रघ्घू पुनेम उम्र लगभग 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूसनार पेद्दापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। डीव्हीसीएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 08 लाख)
2. अमित उर्फ हिंगा बारसा पिता स्व0 भीमा बारसा उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। डीव्हीसीएम कंपनी नम्बर 10 (ईनाम 08 लाख)
3. अरूणा लेकाम पति अमित उर्फ हिंगा बारसा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। एसीएम/डीके मेडिकल टीम सदस्य (ईनाम 05 लाख)
4. देवा कवासी पिता स्व. लखमा कवासी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी अण्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर। प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम/ सेक्षन कमाण्डर (ईनाम 03 लाख)
5. राजेश मड़काम पिता स्व. लिंगा मड़काम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा कोडोलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 02 लाख)
6. पायके ओयाम पिता स्व. लक्खू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोड़ीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (ईनाम 01 लाख)
7. कोसा सोढ़ी पिता हड़मा उर्फ मेट्टा सोढ़ी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा। जियाकोड़ता आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
8. महेश लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
9. राजू करटाम पिता सन्नू करटाम उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
10. श्रीमती हिड़मे कोवासी पति हुंगा माड़वी पिता हुंगा कोवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुंजेरास हित्तापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा। केएएमएस सदस्य (ईनाम- निरंक)
11. जीबू उर्फ रोशन ओयाम पिता लच्छू ओयाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा बोड़गापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)
12. अनिल लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। ग्राम छोटेतुंगाली मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)

अपील: शासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण, आवास, सुरक्षा और सामाजिक पुनर्वास की समुचित व्यवस्था दी गई है। कई पूर्व माओवादी अब विकास कार्यों में भागीदारी कर रहे हैं। दन्तेवाड़ा पुलिस तथा जिला प्रशासन शांति एवं विकास के दोहरे लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा माओवादियों को संवाद, अवसर और संवेदना के माध्यम से समाज में लौटने का मार्ग देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button