खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 8.62 करोड़ रुपए के 1725 किग्रा गांजा स्वराज माजदा ट्रक से जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ओड़ीसा से आता हुआ 1725 किग्रा गांजा किया स्वराज माजदा ट्रक से जप्त, दो आरोपी किये गिरफ्तार…वर्ष 2024 में अब तक 38 मामलों मे 75 आरोपियों से लगभग 31 क्विंटल गांजा किया जा चुका है जब्त…कुल जूमला कीमती 8,85,71,500 रूपये (आठ करोड़, पच्याशी लाख ईखहत्तर हजार पांच सौ)…

महासमुंद। महासमुंद पुलिस द्वारा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है कार्रवाइयों के इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में लगातार चेकिंग जारी है।

जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 02/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को रोका गया वाहन मे दो व्यक्ति सवार था।

पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताये नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम

01- अविनाश म्हस्के पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के उम्र 27 साल साकिन भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र।

02- संतोस पवार पिता भीमराव पवार उम्र 32 साल साकिन बंजरउमरद थाना व जिला जालना महराष्ट्र को बताया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 ‍ नग प्ला‍स्टिक बोरियों मे 862 पैकेट खाकी रंग के टेप से टंपिग किया हुआ कुल वजन 1725 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो से 1725 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

जप्त संपत्ति: 01- 1725 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,62,50,000 रूपये।
02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 कीमती 2300000 रूपये।
03- आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये नगदी 1500 रूपये।

कुल जूमला कीमती 8,85,71,500 रूपये (आठ करोड़, पच्याशी लाख ईखहत्तर हजार पांच सौ)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button