दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संघर्षशील और जिसके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है ऐसे लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा : अजय कुमार लल्लू

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं दुर्ग जिला पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू रविवार को भिलाई में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लिये तत्पश्चात प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संगठन सृजन अभियान अहमदाबाद के अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह प्रस्ताव रखा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत करने के क्रम में एक प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया और उसके अंतर्गत जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रत्येक राज्यों के प्रत्येक जनपदों में एक बहुत वरिष्ठ नेतृत्व और वरिष्ठ लीडरों को भेजने का निर्णय लिया।

श्री लल्लू ने कहा कि जिसमें मिनिस्टर, पीसीसी प्रेसिडेंट, एक्स पीसीसी प्रेसिडेंट सहित बहुत सारे स्टेटो के इंचार्ज और एआईसीसी सेक्रेट्री भी इस जिला अध्यक्ष के चयन हेतु सभी जनपदों में भेजे गए है। हमारा उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है, ऊर्जावान, क्षमतावान, प्रतिभावान और आम आदमी के बीच से निकला हुआ, संघर्षशील और जिसके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है ऐसे लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। राहुल गांधी की मंशा है कि हम ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाए, जो कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हो। किसी नेता के जेब का व्यक्ति ना हो, कोई सांसद-विधायक के पीछे गणेश परिक्रमा करने वाला ना हो और बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हु कि जो भी अध्यक्ष बनेगा वो सबके रायसुमारी, सबके विचार विमर्श और सबके आचार विचार से ही उस अध्यक्ष को बनाने का कार्य किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष के लिए यह प्रभावी रूप से लागू है कि वह पांच साल से कांग्रेस का वर्कर हो और साथ ही साथ जो जिला अध्यक्ष होगा वो आने वाले दिनों के कांग्रेस पार्टी के टिकट बंटवारे यानी सीईसी का मेंबर भी होगा। पिछले दिनों में सीईसी में केवल प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी इंचार्ज, एआईसीसी के सेक्रेटरी आदि लोग टिकटों का निर्णय लिया करते थे लेकिन अब जो भी जिला अध्यक्ष होगा वो भी सीईसी का मेंबर होगा और टिकट देने के निर्णय में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी ने लिया है।

श्री लल्लू ने कहा कि जिला अध्यक निर्णय लेने में सशक्त हो, जनता के बुनियादी सवालों पर जनता के बीच में रहकर संगठन पार्टी के कार्यकर्ताओं में निरंतर संवाद स्थापित करने वाले व्यक्ति को ही कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष नामित करेगी। छह लोगों के पैनल यहां से जाएगा और विचार विमर्श के बाद हमारे जीएसओ वेणु गोपाल सारे लोगों से निर्णय लेने के बाद हम सब लोग जिला अध्यक्ष को नामित करने का कार्य करेंगे। इसी संदर्भ में है आज यह आयोजन किया गया है, जिला अध्यक्ष के लिए कोई भी व्यक्ति फार्म भर सकता है हमारे पास जमा करेगा फिर लोगो से विचार विमर्श के बाद हमलोग निर्णय लेंगे।

श्री लल्लू ने कहा कि ये बैठक यही तक सीमित नहीं है, हमारे सात ब्लॉक है, हम सातों ब्लाकों में जाने वाले है। उन ब्लॉकों में जो भी नेतागण, कार्यकर्ता, आम कार्यकर्ता, पब्लिक जो भी आएगा एक एक लोगों से मिलकर उनके विचारों को जानने का प्रयास करेंगे साथ सामाजिक संगठन, एनजीओ, पत्रकार, वकील सभी लोगों से भी हम रायसुमारी करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं के भी विचार जाएंगे। उसके बाद अध्यक्ष का निर्णय लिया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क, सदन और संगठन तीनों पर प्रभावी रूप से काम किया जा रहा है। राहुल गांधी एक एक चीजों पर खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। ये जो हमारे अध्यक्ष बनेंगे वो तीन महीने के लिए प्रोविजनल बनेंगे, अगर तीन महीने अच्छा काम करेंगे तभी ये रहेंगे नहीं तो दूसरे का नंबर आ जाएगा, ये बहुत स्पष्ट है। प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, अनिला भेड़िया, प्रतिभा चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, सभापति गिरवर साहू, धर्मेंद्र यादव, पूर्व महापौर नीता लोधी, इरफान खान, विनोद गुप्ता, आदित्य सिंह, सुमित पवार, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button