छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी नाम पता बताकर सराफा व्यापारी से उधारी में जेवर खरीदी कर ठगी करने वाली दो महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

सोने का झुमका एवम दो जोड चांदी के बिछिया कुल कीमती 32650 रुपया का खरीदी किया, जिसमे नगदी 20000 जमा किया और 12650 को सोमवार को देना बताया…

गंडई। थाना गंडई में दिनाक 6//11/22को सराफा व्यापारी रितेश अग्रवाल और मदन सोनी ने लिखित रिपोर्ट किया की दिनाक 5/11/22 को मदन सोनी के दुकान लक्ष्मी ज्वेलर्ष में एक पति पत्नी आए जो आपना नाम शिव कुमार कोसले एवम ऋतु सतनामी निवासी भैसबोड लोहारा का बता कर सोने का झुमका एवम दो जोड चांदी के बिछिया कुल कीमती 32650 रुपया का खरीदी किया। जिसमे नगदी 20000 जमा किया और 12650 को सोमवार को देना बताया शिवकुमार के नाम पर बिल काटा गया।

दिनांक 6/11/22 को दो माहिला एक पुरुष् रितेश ज्यूलर्श में आए और लड़का अपना शिवकुमार भैसबोड़ महिला ऋतु साहू भैसबोड का तथा बुजुर्ग महिला अपना नाम सुखमणि जंघेल नरोधी का बताया ऋतु साहू अपने को भैसबोड का आंगन बाड़ी कार्यकर्ता बता के 1जोड सोने के बाली कीमती 15700 रुपया को खरीदने का सौदा किया और बोली की 5000 जमा करेगी शेष 10700 रुपया को 1 माह में देगे लक्ष्मी ज्यूलर्स में लेनदेन है जो आज बंद है।

इस कारण आपके पास आए है बोली तब मैं बिल काट कर सौदा किया, थोड़े देर बाद मदन सोनी से पूछा की दुकान क्यों बंद है तो मदन दुकान चालू होना बताया तब महिला के फोटो मोबाइल के वॉट्सएप में भेज कर पहचान कराया तो ऋतु साहू का फोटो देखकर उसे ऋतु सतनामी भैसबोड बताया दोनो दुकान में अलग अलग नाम बताकर उधारी में जेवर लेकर ठगी करने पर से अपराध क्रमांक 294/22 धारा 420, 34 भादवि अपराध कायम किया गया।

आरोपियों को आधार कार्ड में ऋतु साहू का नाम रानी कोसले पति सुशील कोसले रामहेपुर लडका का आधार में नाम सुशील कोसले पिता नवल रामहेपुर बुजुर्ग महिला का आधार में नाम सुशीला बाई चतुर्वेदी सिंघन पूरी का होना पाया गया। आरोपियों से खरीदी की गई जेवर जप्त किया गया।

गिरफ्तार कर न्यायलय भेजी है पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे एवम एसडीओपी प्रशांत खांडे के निर्देशन में ठगी के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर मॉल बरामद करने में सफलता मिली

Related Articles

Back to top button