छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने देर रात शहर के सभी पेट्रोलिंग जोनल का लिया जायजा, संदिग्ध पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश

गश्त के दौरान सतर्क रहते हुए आपस में परस्पर संचार एवं समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्क से ड्यूटी करने के लिये कहा गया…ड्यूटी में तैनात गश्ती टीम एवं स्टेटिक प्वाइंट के जवानों को चेक कर जवानों की हौसला अफजायी की गई…

 

राजनांदगांव। रात्रि गश्त प्रणाली एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था का अवलोकन करने देर रात को शहर की सड़कों पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग निकले।

भारत माता चौक के पास शहर के सभी पेट्रोलिंग जोनल प्रभारियों को ब्रीफ कर आगामी लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर रखते हुये गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखने को कहा गया।

विभिन्न चौक चौराहों में पहुंच कर रात्रि गश्त ड्यूटी में तैनात गश्ती टीम एवं स्टेटिक प्वाइंट के जवानों को चेक कर जवानों की हौसला अफजायी करते हुए उन्हें अच्छे से व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा चौक चौराहों एवं गली मोहलों में गश्त करते रहने और रात्रि में घुमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर संदिग्ध पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सभी गश्त अधिकारियों को लगातार सतर्क रहते हुए जागरूक रहते हुए आपस में परस्पर समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button